Hyundai Boulder Concept: Thar को टक्कर देने आ रही है नई ऑफ-रोडर SUV, जानें खासियतें

Hyundai ने हाल ही में Boulder नाम की एक कार का मॉडल पेश किया है जो देखने में एक बेहद मजबूत ऑफ-रोड SUV दिखती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि वह भारत के लिए ऐसी गाड़ी बना रहे हैं जो खराब रास्तों पर चल सके। हालांकि, अभी इसे अमेरिका के बाजार के लिए दिखाया गया है।



डिजाइन और बनावट
Hyundai की यह नई गाड़ी मजबूत और टिकाऊ होगी जिसे खास तौर पर Thar जैसे प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है जो खराब रास्तों और पहाड़ों पर चलने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसका डिजाइन Boxy है जो इसे दिखने में बहुत पावरफुल बनाती है। जमीन से इसकी ऊंचाई रखी गई है जिससे पत्थर और गड्ढों में गाड़ी न फंसे।

फीचर्स और इंटीरियर
Hyundai ने इस गाड़ी के अंदरूनी हिस्से पर काफी ध्यान दिया है। इसमें टचस्क्रीन के साथ-साथ फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। ऑफ-रोडिंग पर इसे ड्राइव करते समय बटनों का इस्तेमाल करना ज्यादा आसान और सुरक्षित होता है। इस कार में 4WD सिस्टम मिलने की उम्मीद है जिससे यह कीचड़ और पत्थरों पर भी आसानी से चढ़ सकेगी।

भारत में लॉन्च और मुकाबला
Hyundai ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा है कि वह इस SUV को भारत में लॉन्च कब करेगी। लेकिन, कंपनी इसे जल्द ही भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है। अगर यह भारत में आती है तो इसका सीधा मुकाबला Mahindra Thar Roxx जैसी गाड़ियों से होगा। Hyundai की यह नई SUV ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकती है।

error: Content is protected !!