Durg Big News : बीकॉम फाइनल के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अंग्रेजी पेपर की परीक्षा तिथि बदली…

दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा 2025-26 के अंतर्गत बी.कॉम पार्ट-03 के एक महत्वपूर्ण पेपर की तिथि में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 28 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली अंग्रेजी (FC English Language) की परीक्षा को निरस्त कर नई तिथि घोषित कर दी गई है।



इसे भी पढ़े -  ज्ञान भारती स्कूल जांजगीर के बैच 2000 का मना मिलन समारोह

इस दिन होगी परीक्षा…

विश्वविद्यालय ने बताया कि बी.कॉम पार्ट-03 (नियमित/प्राइवेट/नवीन पाठ्यक्रम) के अंग्रेजी विषय (प्रश्नपत्र कोड JD-2042) की परीक्षा अब 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय पूर्ववत दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।

…क्यों लिया गया निर्णय

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व निर्धारित तिथि 28 मार्च 2026 की परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से निरस्त किया गया है, जिसके बाद संशोधित समय-सारणी जारी की गई है।

इसे भी पढ़े -  CG Jaggi Case News : रुद्राक्ष की माला से खुला था जग्गी हत्याकांड का राज, ऐसे साबित हुई अमित जोगी की संलिप्तता, जानिए कौन थे NCP नेता रामावतार?

अन्य परीक्षाएं यथावत…

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्रों को नई तिथि के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।

error: Content is protected !!