Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रोगदा गांव में घर में घुसकर डंडे से हमला करने के मामले में 3 नाबालिग, 4 महिला समेत 13 आरोपी गिरफ्तार किया है और 4 महिला, 6 पुरुष आरोपी को जेल भेज दिया है.



पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च को रोगदा गांव में प्रकाश नोरगे के घर में घुसकर विनोद नोरगे के साथ उसके परिवार के लोगों ने डंडे से हमला कर दिया. हमला से कई लोगों को चोट आई है. पुराने विवाद के बाद यह घटना हुई है. इन दोनों परिवार में पहले भी विवाद हो चुका है. आपको बता दें, इसी मामले में दबावपूर्वक समझौता कराने को लेकर SI कृष्णकुमार साहू को एसपी ने सस्पेंड किया था. 

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!