




जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के 4 आरोपी को 20-20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. 3 आरोपी सगे भाई हैं. आरोपी 3 भाई कोरबा और 1 अन्य आरोपी, सक्ती जिले का रहने वाला है.

मामला 18 मई 2025 का है. चाम्पा थाना क्षेत्र में युवती से गैंगरेप किया गया था. युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने कोरबा के घने जंगल से 4 आरोपियों मनोज पटेल, नरेंद्र पटेल, रामकुमार पटेल और धरम चौहान को गिरफ्तार किया था. पुलिस द्वारा चालान पेश करने के बाद प्रकरण की सुनवाई करते हुए 4 आरोपियों को 20-20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.





