Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी…

जांजगीर-खरौद. खरौद के शुकुलपारा की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी शिवरीनारायण पुलिस के हाथ खाली है और बदमाशों के बारे में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. ज्वेलरी दुकान में लगे CCTV में 1 बदमाश की तस्वीर कैद हुई थी, फिर भी बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है. इससे शिवरीनारायण पुलिस की पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैं. आईजी ने बदमाशों के बारे में जानकारी देने पर 5 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है और आरोपी का पोस्टर भी जारी किया गया था. बावजूद, पुलिस के हाथ 5 माह बाद भी कुछ सुराग नहीं लगा है. इस तरह पुलिस के सूचना तंत्र को लेकर लोगों में चर्चा है और व्यवसायियों में भी नाराजगी है. बड़ी बात यह भी है कि करीब 30 लाख रुपये के सोने की चेन की लूट हुई है और एफआईआर में 10 लाख की ज्वेलरी की रिपोर्ट दर्ज हुआ है.



इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Suspend : डोंगरगढ़ थाना में पदस्थ SI और आरक्षक को सस्पेंड किया गया, SP ने की कार्रवाई, ये है मामला... देखिए आदेश...

दरअसल, 10 नवंबर 2025 को शुकुलपारा की ज्वेलरी शॉप में बाइक से 2 बदमाश पहुंचे. एक बदमाश, दुकान के अंदर गया और करीब आधे घण्टे तक ज्वेलरी देखते रहा. बाद में, वह काउंटर से सोने की चेन लूटकर भाग गया. दुकान के बाहर बाइक में बदमाश का दूसरा साथी तैयारी में था. बाइक से भागते दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए थे. पुलिस की जांच में बिर्रा में अंतिम बार बदमाश, CCTV में दिखे थे. मामले में पुलिस की टीम भी बनी, लेकिन 5 माह से पुलिस द्वारा हवा में हाथ-पैर मारा जा रहा है और पुलिस के लंबे हाथ, बदमाशों तक नहीं पहुंच सके हैं. पुलिस अधिकारी कह रहे हैं, अभी पुलिस की एक टीम बदमाशों के बारे में पता लगाने लगी है, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सकी है. दिनदहाड़े लूट के बदमाशों के बारे में पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिलने से शिवरीनारायण पुलिस के सूचना तंत्र पर जरूर सवाल खड़े हो गए हैं. अब देखना होगा, बदमाश कब तक पकड़े जाएंगे ? या जांजगीर के खोखरा में हुई 78 लाख की लूट की तरह खरौद का मामला भी फाइल में सिमटकर रह जाएगा ?

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

तलाश में एक टीम लगी है : टीआई
शिवरीनारायण टीआई राजीव श्रीवास्तव ने कहा है कि बदमाशों की तलाश में एक टीम लगी है और विवेचना की जा रही है. CCTV और अन्य माध्यम से बदमाशों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

error: Content is protected !!