Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प…

सक्ती. जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में तहसील सक्ती के ग्राम सुलोनी में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जांच के दौरान लगभग 1000 ट्रिप (ट्रैक्टर ट्राली) रेत का अवैध भंडारण पाया, जिसे नियमों के तहत जब्त कर लिया गया। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, उपमुख्यमंत्री ( गृहमंत्री ) को काला दिखाने निकले युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, फिर...

इस कार्यवाही से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री तोपनो ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़े -  Kharod News : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन' 5 मई को, प्रदेश के ख्यातिलब्ध कवि होंगे शामिल, आयोजन का यह तीसरा वर्ष...

error: Content is protected !!