




जांजगीर-मुलमुला. भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत मण्डल मुलमुला में कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम नंदेली, चोरभट्टी, खपरी, जोगीडीपा, जेवरा में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना रहा।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि “गांव चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री धनीराम कश्यप, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दरसराम पटेल, भाजपा महामंत्री द्वय कौशल जोशी, किरण कुम्भकार, उपाध्यक्ष रामपुकार कश्यप, कोषाध्यक्ष धनजीत सिंह, मण्डल मंत्री साखीराम कश्यप, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंदाराम कश्यप, अजजा मोर्चा महामंत्री संतोष गोड़, तीजराम कश्यप, राजकमल कुम्भकार, चोलराम कौशिक, डॉ. कोमल सिंह राजपूत, मालूराम बंजारे, घासीराम सूर्यवंशी, दिलीप कश्यप, सोहित कश्यप, अक्षे कुमारी कश्यप, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।





