Sakti Big News : जिला पंचायत सीईओ का पिसौद ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश…

सक्ती. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा आज जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पिसौद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान डीएमएफ मद से निर्मित 2 सीसी सड़कों का अवलोकन किया गया, जिनकी लागत प्रत्येक 20 लाख रुपये है। मौके पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की पाई गई। इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीईओ ने सरपंच एवं सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, तकनीकी टीम से विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

इसके अलावा मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नाली कार्य का भी निरीक्षण किया गया। कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु संबंधित तकनीकी सहायक को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकानों का भी जायजा लिया गया। इस दौरान हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा प्राप्त किस्त राशि का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। ग्रामीणों द्वारा पेयजल व्यवस्था एवं आंतरिक गलियों की मरम्मत की मांग प्रमुख रूप से रखी गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!