JanjgirChampa Arrest : पंचायत सचिव पर डंडे से हमला, नोटिस देने पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई, ये था मामला… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने कुरमा गांव में पंचायत सचिव सुशील ओगरे पर डंडे से हमला करने वाले आरोपी अजय खूंटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



दरअसल, अजय खूंटे का पीएम आवास स्वीकृत हुआ है और उसे पहली किस्त की राशि 40 हजार मिल गई है, फिर भी उसने पीएम आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है. इसके बाद, एसडीएम ने नोटिस जारी किया था और इस नोटिस को तामील कराने पंचायत सचिव, अजय खूंटे के घर पहुंचा था. यहां अजय खूंटे ने विवाद करते हुए पंचायत सचिव सुशील ओगरे पर डंडे से हमला कर दिया. मामले में बलौदा पुलिस ने आरोपी अजय खूंटे को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!