JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में बुजुर्ग दम्पत्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. चारों आरोपी, गांव के ही हैं. 2 आरोपी गजेंद्र दिनकर, सुरेंद्र यादव, चोरी की नीयत से घुसे थे और 2 आरोपी बाप श्याम दिनकर, उसके बेटे विजेंद्र दिनकर ने अपराध को छिपाने में मदद की थी. प्रकरण में आरोपी बाप श्याम दिनकर और उसके 2 बेटे गजेंद्र दिनकर, विजेंद्र दिनकर शामिल हैं. CCTV से पुलिस को लीड मिला था, फिर घटना की स्थिति से आरोपियों के गांव के होने की आशंका पर जांच को लोकल स्तर पर फोकस किया गया था और अब डबल मर्डर के मामले में 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुलमुला पुलिस ने वारदात के वक्त लूटे गए बुजुर्ग महिला के जेवर को बरामद कर लिया है. आरोपी गजेंद्र दिनकर की उंगली में भी चोट लगी है. FSL की जांच में यह बात भी सामने आई थी. घरों की छत से पहुंचे थे बदमाश
बुजुर्ग संतराम साहू के घर तक अन्य घरों की छत से बदमाश पहुंचे थे. बदमाशों ने पुलिस को बताया कि छत से होकर घर में घुसे थे. 50 से ज्यादा संदेहियों से पूछताछ की गई. नशे की हालत में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

SP विजय पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, खपरी गांव के घर में बुजुर्ग पति संतराम साहू, उसकी पत्नी श्याम बाई ही रहते थे और एक छोटी दुकान भी चलाते थे. 31 मार्च-1 अप्रेल की दरमियानी रात में बदमाश घर में घुसे और दोनों बुजुर्ग की हत्या कर दी थी. महिला के गले में पहने जेवर गायब मिले थे, इसलिए चोरी-लूट के लिए घुसे बदमाशों द्वारा वारदात करने की आशंका के साथ पुलिस की जांच आगे बढ़ी. घटनास्थल और घर के बाहर तक खून से सने पैर के निशान मिले थे,

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

मौके पर पहचान छिपाने लाया गया मुखौटा भी मिला था. वारदात के दिन FSL और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी. SP विजय पांडेय ने भी घटनास्थल पहुंचकर वारदात की स्थिति को समझा था और बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए थे. इस तरह संदेहियों से पुलिस ने पूछताछ की. अब मामले में मुलमुला पुलिस ने 4 आरोपियों गजेंद्र दिनकर, सुरेंद्र यादव, सहयोग करने वाले श्याम दिनकर, विजेंद्र दिनकर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें 3 आरोपी बाप-बेटे हैं. मुलमुला में डबल मर्डर की वारदात के बाद क्षेत्र दहल गया था.

error: Content is protected !!