




जांजगीर-चाम्पा. नैला क्षेत्र के कापन गांव में सफेद चंदन के पौधों में आग लग गई. इससे 100 से ज्यादा पौधे नष्ट हुए हैं और किसान को बड़ा नुकसान हुआ है. यहां अन्य खेत की पराली में लगाई आग के फैलकर चंदन के पौधों में आग लगने की आशंका है.

दरअसल, कापन गांव के रामकृष्ण गौतम ने सफेद चंदन के पौधे लगाए थे, जो 10-10 फीट से ज्यादा की ऊंचाई के हो गए थे. इन पौधों में आग लग गई. इससे पौधे जल गए हैं और किसानों को काफी क्षति हुई है. यहां





