Kharod Big News : बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही बुजुर्ग की हुई मौत, CCTV में…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद के मुख्य मार्ग में ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग बिलकराम नोनिया को कुचल दिया. इससे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. CCTV फुटेज में साइकिल सवार बुजुर्ग और पीछे ट्रक जाते हुए दिखाई दे रहा है. घटनाकारित ट्रक, शिवरीनारायण का बताया जा रहा है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विश्व शांति के लिए जांजगीर में 21 अप्रेल को होगा 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण और जलाभिषेक, श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति ने प्रेस वार्ता में दी आयोजन की जानकारी

दरअसल, शुकुलपारा खरौद निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग बिलकराम नोनिया, साइकिल से सवार होकर खदान की ओर जा रहा था और पीछे से आ रहे ट्रक ने सायकल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया. हादसे में बुजुर्ग बिलकराम नोनिया की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर शिवरीनारायण पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora Big News : पंतोरा क्षेत्र में जमकर हो रही 'एंट्री वसूली', ट्रैक्टर संचालकों से जारी है वसूली, उठे सवाल ?

error: Content is protected !!