Sakti News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये से महिलाओं के सशक्तिकरण को आघात, जिला महिला मोर्चा द्वारा प्रेसवार्ता की गई आयोजित

सक्ती. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सक्ती में आज जिला महिला मोर्चा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रेस वार्ता में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष सत्यलता मिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा पतकी, जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा सहित अन्य वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए.

 



प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया. उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा.

सांसद कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस महत्वपूर्ण विषय को लंबे समय तक बाधित किया और महिलाओं की आकांक्षाओं को निराश किया. उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित इस मुद्दे पर विपक्ष का रवैया टालमटोल और शर्तों से भरा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मुख्य वक्ता सत्यलता मिरी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी को सुनिश्चित करना राष्ट्र की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर देशहित को नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा वर्षों तक लंबित रहा और विपक्षी दलों द्वारा बार-बार बाधाएं खड़ी की गई. संसद में इस विषय पर कई बार विरोध और हंगामा भी हुआ, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हुई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा पतकी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक निर्णय है, लेकिन विपक्ष की राजनीति के कारण इसे उचित समर्थन नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर नहीं है, जबकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मोहनकुमारी साहू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, सेवती साहू, रीता पटेल, अनीता गोपाल सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!