Sakti Big News : मिरौनी में महानदी का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया, खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करने की निभाई जाती है औपचारिकता, रेत के उत्खनन और परिवहन को खुला संरक्षण…

सक्ती. मिरौनी में महानदी में रेत माफिया सक्रिय हैं और बेधड़क होकर महानदी का सीना छलनी कर रहे हैं. यहां रेत उत्खनन और परिवहन की जानकारी के बाद भी खनिज विभाग के अफसर आंख मूंदे बैठे हैं और कार्रवाई करने की औपचारिकता निभाई जाती है. इस तरह रेत और परिवहन को खुला संरक्षण दिया है. ऐसे में रेत माफिया मालामाल हो रहे हैं.

 



मिरौनी की महानदी में रेत उत्खनन और परिवहन की समस्या आज की नहीं है. काफी समय से अवैध कार्य चल रहा है और महानदी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. स्वाभाविक है, लंबे समय से चलने वाला अवैध कार्य, अफसरों के बिना संरक्षण के नहीं चल सकता. यहां कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता निभाई जाती है, फिर रेत माफिया को खुली छूट दे दी जाती है. यहां दिन-रात महानदी का सीना छिलने का गोरखधंधा अफसरों के संरक्षण में जारी है. अब देखना होगा, मिरौनी में रेत उत्खनन व परिवहन पर रोक लगता है कि अफसर, आंख मूंदे बैठे रहेंगे ? या फिर महानदी को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा ?

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!