Sheorinarayan Arrest : मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाला सटोरिया गिरफ्तार, आरोपी से 13 हजार नगदी और मोबाइल जब्त, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाले सटोरिया मुकुंद केशरवानी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में सटोरिया मुकुंद केशरवानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6, 7 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार सटोरिया, शिवरीनारायण के वार्ड 10 का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवरीनारायण का मुकुंद केशरवानी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेला रहा है. फिर पुलिस ने सट्टा खिलाते सटोरिया मुकुंद केशरवानी के कब्जे से 13 हजार नगद, एक मोबाइल को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!