




अगर आपने एक क्रिएटर के तौर पर अपने Instagram को ‘subscribers only’ मोड पर सेट किया है, तो आप शायद पहले से ही जानते होंगे कि सब्सक्रिप्शन कमाई का एक अतिरिक्त जरिया बन सकता है। अब, Meta WhatsApp के साथ भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, येइंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नए मॉनेटाइजेशन फीचर पर काम कर रहा है, जिससे क्रिएटर्स पेड चैनल सब्सक्रिप्शन के जरिए अपने कंटेंट से सीधे कमाई कर सकेंगे। ये फीचर एप के बीटा वर्जन में देखा गया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी इस पर काम चल रहा है और उम्मीद है कि ये फ्यूचर में रोल आउट किया जाएगा।

रिसेंट बीटा बिल्ड्स के मुताबिक, WhatsApp एक ऐसा सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है जिसमें चैनल ओनर्स एक पेवॉल के जरिए एक्सक्लूसिव कंटेंट ऑफर कर सकेंगे। इससे क्रिएटर्स सीधे चैनल सेटिंग्स में ही सब्सक्रिप्शन फीस तय कर सकेंगे। इससे उन्हें कमाई के नए जरिए मिलेंगे, जबकि वे अपने ऑथिएंस के साथ फ्री अपडेट भी शेयर करते रहेंगे। ये जानकारी wabetainfo के हवाले से मिली है।
ऐसा लग रहा है कि ये प्लेटफॉर्म ट्रांसपेरेंसी को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है, जिसके तहत टोटल फॉलोअर्स के साथ-साथ पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या भी दिखाई जाएगी। ठीक वैसे ही, जैसा हम Instagram पर देखते हैं। ये सभी यूजर्स को दिखाई देगा, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है। इससे यूजर्स को किसी चैनल को सब्सक्राइब करने से पहले उसकी पॉपुलैरिटी और उसकी वैल्यू का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि पेड फीचर्स शुरू होने के बाद भी, WhatsApp चैनल के फ्री एक्सपीरिएंस को बनाए रखेगा। यूजर्स फ्री में चैनल्स को फॉलो करना जारी रख सकेंगे, जबकि पेड कंटेंट ऑप्शनल होगा और सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध होगा। एप में एक ही चैनल के अंदर फ्री और प्रीमियम पोस्ट के बीच फर्क करने के लिए फिल्टर भी शामिल हो सकते हैं, जिससे नेविगेशन आसान हो जाएगा।
इसके अलावा, उम्मीद है कि WhatsApp फ्री और पेड, दोनों तरह के कंटेंट के लिए अपनी मौजूदा नीतियों को सख्ती से लागू करेगा। जो क्रिएटर्स सब्सक्रिप्शन की सुविधा देंगे, उन्हें भी प्लेटफॉर्म की सेवा की शर्तों का पालन करना होगा। हालांकि, इसे रोल आउट करने की कोई पक्की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इस फीचर की अभी टेस्टिंग और इसमें सुधार का काम चल रहा है। इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में इसे बड़े पैमाने पर जारी किया जा सकता है।





