




MOIL COMPANY के तत्वाधान में तिरोड़ी जिला – बालाघाट मध्यप्रदेश में हुए राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में आयोजित युवा कवियों की राष्ट्रीय स्तर की काव्यपाठ प्रतियोगिता में युवा_कवि_योगेश्वर सिंह_राठौर (जांजगीर-चांपा) को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है.

यह उपलब्धि न केवल आपकी प्रतिभा और परिश्रम का प्रमाण है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। आपकी लेखनी इसी प्रकार साहित्य जगत में नई ऊँचाइयाँ छूती रहे, यही कामना है।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रहे रेलवे जन संपर्क विभाग से सुरेश पैगवार बिलासपुर, भैया लाल नागवंशी वरिष्ठ साहित्यकार जांजगीर, पंकज जुगनू, वर्धा महाराष्ट्र संयोजन दिनेश देहाती, बालाघाट।
युवा कवि योगेश्वर सिंह राठौर,जांजगीर को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं है.





