Janjgir-Akaltara Fire : थ्रेसर मशीन से धान की मिंजाई करते समय ट्रैक्टर इंजन में आग लगी, मौके पर मची अफरातफरी…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के परसाही गांव में थ्रेसर मशीन से धान की मिंजाई करते समय ट्रैक्टर इंजन में आग लग गई. आगजनी की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश की, तब तक आग पूरी तरह से फैल गई थी. इसकी वजह से ट्रैक्टर का इंजन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. साथ ही, आगजनी में धान की फसल भी जल गई. आगजनी की वजह से किसान को बड़ा नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने बोर के पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया.

 



इसे भी पढ़े -  Korba : सांसद ज्योत्सना महंत का 19 अगस्त से 22 अगस्त तक दौरा कार्यक्रम...

दरअसल, परसाही गांव का किसान सत्तर सिंह कंवर, अपने खेत के धान को थ्रेसर मशीन से फसल से अलग करवा रहा था. इस दौरान ट्रैक्टर के इंजन से चिंगारी उठने के बाद आग लग गई. आगजनी की वजह से पास में रखी धान की फसल भी जल गई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, तब तक आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर का इंजन भी पूरी तरह से जल गया.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : पामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य रैली, NSS स्वयंसेवकों को मिले 'A' सर्टिफिकेट

Related posts:

error: Content is protected !!