Janjgir-Kharod Big News : खरौद के बजाय दूसरे नगर को स्टेशन बनाने रेलवे के प्रस्ताव के बाद लोगों ने किया था विरोध, खरौदवासियों ने सांसद, DRM को सौंपा था ज्ञापन, खरौद के नाम पर रेलवे स्टेशन रखने की थी मांग, अब सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. धार्मिक नगरी खरौद से होकर रेल लाइन गुजरनी है, लेकिन इस दौरान खरौद के बजाय दूसरे नगर को रेलवे स्टेशन बनाने के प्रस्ताव के बाद लोगों ने विरोध किया था. खरौदवासियों ने सांसद, डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर उचित पहल कर खरौद के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम रखने की मांग की थी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

इस पर सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा है कि धार्मिक नगरी खरौद को रेलवे स्टेशन बनाने रेलमंत्री, डीआरएम को पत्र लिखा है. सांसद के इस बयान के बाद खरौद के लोगों के लिए राहत की ख़बर है. इससे पहले, खरौद को रेल्वे स्टेशन बनाने रेलवे प्रबन्धन द्वारा प्रस्ताव नहीं भेजने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था. हालांकि, सांसद की पहल से खरौद को रेलवे स्टेशन बनाने की उम्मीद बढ़ गई है.

error: Content is protected !!