Janjgir Arrest : इंस्टाग्राम में युवती का आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो अपलोड कर 70 हजार डिमांड करने का मामला, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम में युवती का आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो अपलोड करने और 70 हजार डिमांड करने के मामले में बिहार से आरोपी अकबर खान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के अन्य 2 आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



दरअसल, जांजगीर की युवती से बिहार के युवक अकबर खान ने इंस्टाग्राम से दोस्ती की. फिर उसकी आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो को अपलोड कर दिया और जब युवती ने आपत्ति की तो आरोपी ने 70 हजार रुपये का डिमांड किया. इस प्रकरण में जांजगीर के 2 युवक प्रेम सूर्यवंशी, शिवम भवानी ने मदद की. इधर, परेशान होकर युवती ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया. फिर पुलिस ने 2 आरोपी को जांजगीर से गिरफ्तार किया था और अब बिहार से मुख्य आरोपी अकबर खान को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!