Janjgir-Pamgarh News : जुआ खेलने वाले 5 जुआरी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2100 रुपए जब्त…

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ पुलिस ने जुआ खेलने वाले 5 जुआरी को ससहा गांव से गिरफ्तार किया है और सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 2100 रूपए और 52 पत्ती ताश को जब्त किया है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी पुनीराम विश्वकर्मा, केशवराम पटेल, भगवान सिंह कंवर, भेखराम साहू, रामप्रसाद कंवर के कब्जे से 2100 रूपये और 52 पत्ती ताश को जब्त किया है. पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!