JanjgirChampa Arrest : पशु तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप में हो रही थी मवेशियों की तस्करी, 4 मवेशी को पुलिस ने बरामद किया, सारागांव पुलिस की कार्रवाई….

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने पशु तस्करी करते 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पिकअप में मवेशियों की तस्करी हो रही थी. पुलिस ने 4 मवेशी को बरामद किया है और छग कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. साथ ही, पिकअप को भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी, सक्ती जिले के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से पता चला कि मालवाहक वाहन में मवेशियों की तस्करी की जा रही है. इस पर सारागांव पुलिस ने नाकेबंदी की और पिकअप को पकड़ा. वाहन में 3 लोग सवार थे, जिन्होंने मवेशियों को वाहन में ले जाने का वैध दस्तावेज नहीं दिया. इस पर पुलिस ने तीनों आरोपी नर्मदा पटेल, गंगाराम पटेल और अभिषेक अग्रवाल को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

Related posts:

error: Content is protected !!