JanjgirChampa Arrest : नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से मारपीट और दुष्कर्म करने में सहयोगी आरोपी को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, मुख्य आरोपी ने फ़ोटो-वीडियो वायरल करने दी थी धमकी…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से मारपीट और दुष्कर्म करने में सहयोगी आरोपी आनंद कुमार चौहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में सहयोगी आरोपी आनंद कुमार चौहान के खिलाफ BNS की धारा 64 (2), 3 (5) एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. फरार मुख्य आरोपी की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

 



दरअसल, पथर्रा गांव का आनंद कुमार चौहान का उसका दोस्त मुख्य आरोपी ने नाबालिग लड़की को फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद 19 मई की रात को आनंद कुमार चौहान, अपने दोस्त के साथ नाबालिग लड़की के घर पहुंचा था और नाबालिग लड़की के बाहर नहीं आने पर दोनों ने मारपीट की थी, फिर फरार हो गए थे. घटना की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. पुलिस ने मामले में सहयोगी आरोपी आनंद कुमार चौहान को गिरफ्तार किया है और फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!