JanjgirChampa Big News : कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप का बड़ा बयान, …तो वित्तमंत्री ओपी चौधरी को जांजगीर आगमन पर दिखाया जाएगा काला झंडा… सियासत गरमाई…

जांजगीर-चाम्पा. कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने प्रदेश के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी पर निशाना साधा है. विधायक ने बड़ा बयान देते कहा है कि जिले में वे सीईओ और कलेक्टर रहे हैं तो जनता को ज्यादा विकास की उम्मीद थी कि वे बेहतर काम करेंगे, लेकिन वित्त मंत्री की सोच ऐसी है कि जिले में एक भी बीजेपी के विधायक नहीं है, इसलिए वे जिले के विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं. उन्होंने जिले में विकास को रोकने का काम किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

यहां विकास के लिए कुछ मिला है तो, उसके लिए भी संघर्ष करना पड़ा है, सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ी है और दबाव बनाने एफआईआर भी हुई है. कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से कहा है कि विकास का काम कीजिए, भेदभाव नहीं कीजिए और ऐसा ही चलता रहा तो जांजगीर आने पर उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा. स्वागत फूलमाला से नहीं, ऐसे ही स्वागत किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!