Janjgir-Baloda Arrest : फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला का अश्लील फोटो किया वायरल, आरोपी श्रवण बधिर युवक गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा था इंस्टाग्राम चलाना, बलौदा पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा. बलौदा पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम की आईडी बनाकर महिला का अश्लिल फोटो, वीडियो वायरल करने वाले आरोपी सुखसागर कुर्रे को हरदी विशाल गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता का अश्लिल फोटो, वीडियो को वायरल किया है. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इधर, पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम की आईडी बनाकर फोटो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी सुखसागर कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!