Janjgir Big Update : जिला अस्पताल में डीजल खपत के मामले ने तूल पकड़ा, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप के बयान के बाद सियासत तेज, BJP ने 3 दिनों में माफी नहीं मांगने पर आंदोलन करने की बात कही तो विधायक ने फिर कहा, ‘वे अपने बयान पर अडिग हैं, जांच करा लें, दूध का दूध और पानी हो जाएगा’

जांजगीर-चाम्पा. कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप के बयान के बाद सियासत गरमा गई है, वहीं जिला अस्पताल के डीजल मामला सुर्खियों में है. विधायक ने जिला अस्पताल में 3 दिन में 1 लाख 10 हजार के डीजल की खपत होने और बीजेपी नेताओं की गाड़ियों में डीजल डलने का आरोप लगाया था. विधायक ने इस मामले की जांच की मांग की थी और अफसरों को पत्र भी भेजा है.

 



विधायक के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस की और बीजेपी नेताओं पर लगाए गए आरोप को गलत बताया है. साथ ही, विधायक को 3 दिनों में बयान पर मांफी मांगने की बात कही है और ऐसे नहीं करने पर बीजेपी द्वारा आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल ने वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी का जताया आभार

इधर, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि वे अपने बयान पर अडिग हैं और उन्होंने फिर दोहराया है कि जिला अस्पताल का डीजल, भाजपा नेताओं की गाड़ियों में भी खपा है. विधायक ने एक बार फिर जांच की मांग को दोहराया है और भाजपा नेताओं से कहा है कि विधायक के खिलाफ वे आंदोलन कर ले और डीजल मामले की जांच करा ले. मामले की जांच होगी तो दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. विधायक ने कहा है कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता आएंगे उन्हें चाय-नाश्ता कराया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत
error: Content is protected !!