Janjgir-Birra Arrest : गांजा की अवैध परिवहन करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने सिलादेही गांव से किया गिरफ्तार, 3 किलो 780 ग्राम गांजा, स्कूटी जब्त, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. बिर्रा पुलिस ने गांजा की अवैध परिवहन करने वाले 2 आरोपी कैलाश कुमार आजाद, पुरुषोत्तम साहू को सिलादेही गांव से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. दोनों आरोपी, सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निवासी है. पुलिस ने दोनों आरोपी के कब्जे से 3 किलो 780 ग्राम गांजा और स्कूटी को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 युवक स्कूटी में अवैध गांजा की बिक्री के लिए परिवहन कर रहा है. सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और आरोपी कैलाश कुमार आजाद, पुरुषोत्तम साहू के कब्जे से 3 किलो 780 ग्राम गांजा और गांजा परिवहन करने में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पुलिस ने आरोपी कैलाश कुमार आजाद, पुरुषोत्तम साहू के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 बी के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!