Janjgir-Champa Big News : डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे चाम्पा, रायपुर के नकटी गांव में तोड़फोड़ मामले में बोले, ‘सरकार है संजीदा, सरकार को है लोगों की चिंता’

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर के नकटी गांव में मकानों के तोड़फोड़ को लेकर कहा है कि मामले को लेकर सरकार संजीदा है और सरकार, लोगों की चिंता कर रही है.
दरअसल, 2 दिन पहले नकटी गांव में 80 मकानों को तोड़ा गया है और लोगों को नया रायपुर के सरकारी घरों में विस्थापित किया गया है, लेकिन सुविधा नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. नकटी गांव में तोड़फोड़ के बाद लोगों का विरोध जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : उमा सोनी भाजपा महिला मोर्चा में कोरबा जिला की सह-प्रभारी नियुक्त...
error: Content is protected !!