Janjgir News : उमा सोनी भाजपा महिला मोर्चा में कोरबा जिला की सह-प्रभारी नियुक्त…

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों के अंतर्गत श्रीमती उमा सोनी को कोरबा जिले का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय द्वारा जारी आदेश के तहत की गई।

 



नियुक्ति पर श्रीमती उमा सोनी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, संगठन की रीति-नीतियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना एवं महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में कक्षा.तीसरी से बारहवीं तक आयोजित हुई सरप्राइज टेस्ट, विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखाई प्रतिभा

श्रीमती उमा सोनी ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु संकल्पित है ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए...

Related posts:

error: Content is protected !!