JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

जांजगीर-चांपा. जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दी गई. डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच, सुशासन और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का ऐतिहासिक प्रमाण है.

 



उन्होंने कहा कि जांजगीर-चाम्पा, कुनकुरी (जशपुर), गीदम (दंतेवाड़ा), मनेन्द्रगढ़, और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति से प्रदेश में एक साथ 250 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ेंगी. इससे विशेष रूप से ग्रामीण, आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी मजबूत होगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

अमर सुल्तानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है.

जांजगीर-चांपा को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलना जिले के लाखों लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित उपलब्धि है, जिससे भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को तेजी से साकार कर रही है. चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना का यह विस्तार आने वाले वर्षों में प्रदेश के युवाओं और आमजन दोनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!