Nawagarh News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, घोटाले को लेकर नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी के साथ किया विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ बस स्टैंड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. साथ ही श्री राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी को लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में रखे तख्ती पर श्री राम मंदिर की गरिमा बनाए रखो, आस्था का अपमान बंद करो, जैसी बातें लिखी थी.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इस विरोध प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, नवागढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी, आकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!