Sakti News : श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ

सक्ती. नगर पालिका परिषद सक्ती में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर पालिका परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रीफल फोड़कर शुभारंभ किया. इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया.

 



नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए परिषद लगातार कार्य कर रही है. विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक सहित अनेक विकास कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी वार्डों के लिए कई विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनका निर्माण चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है. आने वाले समय में नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की गति और तेज होगी तथा सक्ती नगर का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा.

इस अवसर पर नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!