Sheorinarayan News : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति जताया आभार राजेश्री महन्त ने, बीकॉम, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तथा एमए भूगोल के लिए नवीन संकाय स्वीकृत श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में…

शिवरीनारायण. श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण को छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बीकॉम, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तथा एमए भूगोल के लिए नवीन संकाय प्रारंभ करने की अनुमति मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा सत्र 2026 -27 में महाविद्यालय को बीकॉम के लिए 40 सीट नवीन संकाय, एमए भूगोल के लिए 25 सीट नवीन संकाय तथा बीएससी माइक्रोबायोलॉजी एवं बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के लिए 30-30 सीट अतिरिक्त विषय के रूप में मान्यता मिली है।

 



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

इससे जहां एक ओर महाविद्यालय परिवार में प्रसन्नता व्याप्त है वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं को अपने अंचल में ही रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा को लेकर अभिभावकों के बीच भी हर्षोल्लास व्याप्त हुआ है। महाविद्यालय के इस उपलब्धि के लिए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने छत्तीसगढ़ राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही मंत्री से उनके बंगले में पहुंचकर अपने सहयोगियों सहित सौजन्य भेंट-मुलाकात की थी। भेंट मुलाकात करने वालों में महाराज जी के साथ शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य सुखराम दास, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव एवं हर्ष दुबे विशेष रूप से शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila Bike Thief : नैला में दिनदहाड़े बाइक की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुआ चोर, बाइक की चोरी करते दिखा चोर, चोर की तलाश में जुटी नैला पुलिस

Related posts:

error: Content is protected !!