Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में एक राखी सायबर जागृति के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित, महिला पुलिसकर्मी ने छात्र-छात्राओं को बांधी सुरक्षा के संकल्प की राखी

अकलतरा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं थाना मुलमुला के संयुक्त तत्वावधान में एक अत्यंत भावपूर्ण एवं जागरूकता से भरा कार्यक्रम “एक राखी साइबर जागृति की” का आयोजन किया गया.

 



रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा, विश्वास और बहन के प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत बनाहिल के सरपंच अजय कुमार केंवट एवं थाना मुलमुला से महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े उपस्थित रहीं.

महाविद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राएं, एनएसएस के स्वयंसेवक एवं एनसीसी के कैडेट्स एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध से जागरूकता पर एक विशेष वीडियो का प्रसारण किया गया, जिसे देखकर सभी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन ठगी से बचने की सीख ली.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े सहित उपस्थित बहनों ने छात्र-छात्राओं की कलाई पर राखी बांधकर उनसे साइबर ठगी से खुद बचने और दूसरों को बचाने का वचन लिया. यह सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि डिजिटल युग में सुरक्षित रहने का एक पवित्र संकल्प था.

अपने उद्बोधन में महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही उन्होंने वर्तमान में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर जब कोई भाई अपनी बहन को बाइक पर बैठाकर, तो कोई बेटा अपनी मां को बैठाकर त्योहार मनाने अपने गांव जाएगा, तो एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल सकती है. इसलिए हेलमेट अवश्य पहनें और यातायात नियमों का पालन करें.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

अंत में सहायक प्राध्यापक राहुल राठौर ने थाना मुलमुला से आयीं महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े का आभार व्यक्त किया. इस कार्यक्रम में दुर्गा टण्डन, अनुज जैन, अरविंद कुमार,संध्या सिंह,नवीन आदित्य,सरिता पटेल,मनीषा कश्यप,श्रीयांश साहू, चंद्ररुपा कश्यप,संदीप कुर्रे,अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय,दिलीप विश्वकर्मा,पायल दास,भगवती देवांगन,रश्मि मरकाम,समरीन मिर्जा,राजेश कुमार,मनीष गंधर्व,आकाश दास,नीरज निर्मलकर,बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक,एनसीसी के कैडेट एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित, कृषि विज्ञान केंद्र में मना भगवान बलराम की जयंती

Related posts:

error: Content is protected !!