Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

सक्ती. भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन पर जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की छात्राओं ने अनोखी एवं भावपूर्ण पहल करते हुए नगर पालिका परिषद सक्ती पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारियों को राखियां बांधीं. छात्राओं ने सभी को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं.

 



जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाने की इस पहल ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया. छात्राओं ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित पूरी टीम को भाई के रूप में राखी बांधकर आपसी स्नेह, भाईचारे और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया. इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी बालिकाओं का आत्मीयता के साथ स्वागत किया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की बच्चियों ने नगर पालिका कार्यालय आकर हमारे साथ भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को मनाया, यह हमारे लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है. बच्चियों की यह पहल प्रेम, अपनापन और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाली है. उन्होंने कहा कि बेटियां हमारे समाज की शक्ति हैं और उन्हें शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने सभी बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने परिवार, विद्यालय एवं सक्ती का नाम रोशन करें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिंदल वर्ल्ड स्कूल की शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं. बालिकाओं की इस अनोखी पहल की नगर पालिका परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!