Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया…

अकलतरा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के ऑडिटोरियम में आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता ने साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मैदान छोटा नहीं.

 



जांजगीर सेक्टर के अंतर्गत आने वाले जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के 10 शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों की वीरांगनाओं ने इस प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. मैदान पर उतरी हर एक खिलाड़ी के चेहरे पर जीत का जज्बा और आंखों में अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करने का सपना साफ दिखाई दे रहा था.

प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और हृदय को देशभक्ति से भर देने वाले राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ. इस पावन शुरुआत ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया.

इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित डॉ.विश्वास विश्वकर्मा ने सभी महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि कबड्डी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, एकता और संघर्ष का प्रतीक है. उनकी प्रेरणादायक बातों ने खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया इसके बाद शुरू हुए मुकाबलों में सभी प्रतिभागी महाविद्यालयों ने उत्कृष्ट और रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया. दांव-पेंच, फुर्ती और ताकत का ऐसा संगम देखने को मिला कि दर्शक अपनी सीट से उठने को मजबूर हो गए. हर रेड पर सांसें थमीं और हर अंक पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल एवं चैतन्य कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पामगढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें चैतन्य कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पामगढ़ विजेता रही और फाइनल में जगह बनाई. द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबला शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद एवं शासकीय डॉ. इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा के मध्य खेला गया. जिसमें शासकीय डॉ. इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा ने जीत हासिल की. फाइनल मुकाबला चैतन्य कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पामगढ़ और शासकीय डॉ. इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा के मध्य हुआ, जिसमें चैतन्य कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पामगढ़ ने खिताब अपने नाम किया. खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्राओं को सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल की राजवी कंवर को बेस्ट रेडर और शासकीय डॉ. इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय, अकलतरा की अंजली केवट को बेस्ट डिफेंडर चुना गया.
दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया. चयन समिति ने उनके प्रदर्शन के आधार पर यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया. महाविद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
यह प्रतियोगिता केवल जीत-हार की नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और खेल भावना की एक मिसाल बन गई. रामकृष्ण परमहंस तिवारी और गजेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा मैच रेफरी का कार्य किया गया, वहीं संस्था के संचालक डॉ.जय कुमार जैन, संस्था सचिव अंकित जैन, क्रीड़ा प्रभारी राहुल राठौर, आयोजन समिति के सदस्य अनुज जैन, अरविन्द कुमार, भास्कर कश्यप, लक्ष्मी नारायण वर्मा, पुष्पेंद्र कुर्रे, संदीप कुर्रे, मनीषा कश्यप, सरिता पटेल, नरेन्द्र पाटले, बृजनंदन पटेल आकाश दास नीरज निर्मलकर द्वासराम कश्यप एवं सभी प्रतिभागी महाविद्यालयों के सम्माननीय क्रीड़ा अधिकारी / प्रभारी उपस्थित रहे. साथ ही पूरी प्रतियोगिता में NCC के कैडेट्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने व्यवस्थापक के रूप में सराहनीय कार्य किया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!