Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह की बरसों पुरानी मांग को मिली मंजूरी, हसदेव नदी पर बनेगा 991 मीटर लंबा पुल, ₹32.23 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति…

जांजगीर-बम्हनीडीह. क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने की दिशा में है. बम्हनीडीह–दाहिदा मार्ग पर हसदेव नदी में 991 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल एवं 384 मीटर पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए ₹32.23 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति पर वित्त विभाग की सहमति मिल गई है.

 



पुल बनने से पुल के इस तरफ बम्हनीडीह सहित आसपास के अनेक गाँव तथा पुल के दूसरी तरफ नवागढ़ ब्लॉक के अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा.
वर्तमान में लोगों को करीब 20-25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था , जो पुल बनने के बाद काफी कम हो जाएगा और आवागमन आसान होगा

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने कहा है, “यह क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी का हृदय से आभार। अब हमारी कोशिश रहेगी कि पुल का निर्माण कार्य जल्दी से जल्दी शुरू हो और जल्द पूरा होकर क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले।”

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर गगन जयपुरिया ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिलकर आभार व्यक्त किया है. इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सोनू जायसवाल सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

error: Content is protected !!