CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त…पूरी खबर पढ़िए…

राजनांदगांव. प्रार्थी दीपक वर्मा निवासी ग्राम ठाकुरटोला द्वारा पुलिस चौकी मोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि वह अपने परिवार के साथ खेती-किसानी के कार्य से खेत गया था। बाद में वापस घर आने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए थे। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी मोहारा में अपराध क्रमांक 483/2026, धारा 331, 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 



विवेचना के दौरान ग्राम ठाकुरटोला निवासी आरोपी सुरेन्द्र साहू एवं गणेश्वर नेताम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। पूछताछ एवं मेमोरण्डम कथन में आरोपियों ने बताया कि सुरेन्द्र साहू को ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण करीब 10 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने साथी गणेश्वर नेताम के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

योजना के अनुसार करीब तीन माह पूर्व दोनों ने ग्राम ठाकुरटोला निवासी दीपक वर्मा के घर की रेकी की। वारदात के दिन सुबह करीब 04 बजे दोनों घर के पास पहुंचे। गणेश्वर नेताम घर के पास खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली के सहारे छत पर चढ़कर छिप गया, जबकि सुरेन्द्र साहू आसपास आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी करता रहा। जब घर के सभी सदस्य खेत की ओर चले गए, तब सुरेन्द्र साहू द्वारा मोबाइल से सूचना देने पर गणेश्वर नेताम छत से नीचे उतरा तथा लोहे की रॉड से कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गोदरेज आलमारी को भी क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे सोने का नेकलेस, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी का करधन एवं एक जोड़ी पैरपट्टी चोरी कर ली।

वारदात के बाद गणेश्वर नेताम पीछे की बाड़ी की ओर से बाहर निकला, जहां सुरेन्द्र साहू अपनी कार क्रमांक CG 04 NZ 3480 लेकर पहुंचा था। दोनों चोरी के जेवरात लेकर रायपुर चले गए तथा इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में किराये के मकान में साथ रहने लगे। आरोपियों ने चोरी के जेवरात बेचने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर कुछ जेवरात किराये के मकान में छिपाकर रख दिए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा के “प्रशासनिक आतंकवाद” का परिचायक बनी घटना, गरीब महिला जहर पीने को मजबूर : नागेंद्र गुप्ता

आरोपी सुरेन्द्र साहू ने अपने मेमोरण्डम कथन में चोरी के जेवरात के अतिरिक्त ग्राम के परिचित हेमंत साहू के रायपुर स्थित अरिहंत नगर के मकान से घरेलू कामकाज के दौरान एक जोड़ी सोने के टॉप्स एवं एक जोड़ी झुमका चोरी कर मुथूट फाइनेंस डोंगरगढ़ में गिरवी रखना भी स्वीकार किया है।

दोनों आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा ग्राम ठाकुरटोला की चोरी के सोने-चांदी के जेवरात कीमती 8,50,000/- रुपये, घटना में प्रयुक्त कार कीमती 5,00,000/- रुपये तथा रायपुर के अरिहंत नगर स्थित मकान से चोरी किए गए सोने के जेवरात कीमती 2,00,000/- रुपये, इस प्रकार कुल 15,50,000/- रुपये की संपत्ति जब्त की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

Related posts:

error: Content is protected !!