Janjgir News : दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित, कृषि विज्ञान केंद्र में मना भगवान बलराम की जयंती

जांजगीर. कृषि विज्ञान केंद्र में भगवान बलराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शासन ने निर्देशन में कृषि विभाग और केवीके के सयुंक्त तत्वाधान में दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी रवि पांडेय, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों, किसान, कृषि सखी, पशु सखी व वैज्ञानिकों ने भगवान बलराम के छाया चित्र व हल का पूजा अर्चना, द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि भगवान बलराम किसानों के असली मार्गदर्शक एवं प्राकृतिक खेती आज की मांग तथा वैज्ञानिकों से जुड़कर कार्य करें।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

भारतीय किसान संघ के नवनीत राणा ने कहा कि किसानों को संगठित होकर कार्य करें। किसान चेतना मंच के प्रगतिशील किसान संदीप तिवारी ने किसानों के दलहन तिलहन के लिए आगे आए और फसल विविधीकरण को अपनाए जाने की बात कही। कृषि विभाग के उप संचालक राकेश शर्मा ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं को लाभ लेने एवं एग्री स्टैक कराए जाने का आग्रह किसानों से किया। कृषि विज्ञानं केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. खेमा दास महंत ने मृदा स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक खेती पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किए। कीट वैज्ञानिक डॉ रंजीत मोदी ने कीट व्याधि पर विस्तृत जानकारी दिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने प्राकृतिक खेती करके मिट्टी की सही देखभाल और तकनीक हेतु किसानों को केवीके से जुड़ने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिले के कृषि सखी, पशु सखी, वैज्ञानिक डॉ प्रदीप सिंह बनाफर, डॉ. शशिकांत सूर्यवंशी, विजय राठौर, विनय राठौर समेत भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!