Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

हिमांशु साहू, रायगढ़. जिले में संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों में आम नागरिकों को किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। इन केंद्रों में ब्रांडेड दवाओं की तुलना में कई दवाएं लगभग 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं। इससे उपचार पर होने वाले खर्च को कम करने में मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक राहत मिल रही है। इन केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की आवश्यक जेनेरिक दवाओं के साथ सर्जिकल एवं अन्य चिकित्सा संबंधी उत्पाद भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता से आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ हो रही हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे ने मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की संख्या, बिक्री तथा मरीजों को जनऔषधि की सुविधा सहज एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत पठारे ने केंद्र में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को उनकी जरूरत की दवाएं समय पर और आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता एवं बिक्री की नियमित निगरानी करने तथा मरीजों को जनऔषधि केंद्र की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संतोष कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैकरा उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!