Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा…

सक्ती. नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जिले की कलेक्टर जयश्री जैन से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नगरवासियों की ओर से जयश्री जैन का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सक्ती शहर के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.

 



मुलाकात के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों तथा आने वाले दिनों में आवश्यकता के अनुरूप किए जाने वाले नए कार्यों के संबंध में कलेक्टर जयश्री जैन को अवगत कराया. उन्होंने जयश्री जैन से नगर का निरीक्षण कर शहर की आवश्यकताओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने तथा विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह भी किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

उन्होंने कहा कि सक्ती जिला मुख्यालय बनने के बाद शहर में विकास की संभावनाएं तेजी से बढ़ी हैं. ऐसे में प्रशासन और नगर पालिका के आपसी समन्वय से मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ शहर के विकास को नई गति दी जा सकती है. उन्होंने जिला प्रशासन से नगर पालिका को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात भी कहीं.

कलेक्टर जयश्री जैन ने भी नगर पालिका अध्यक्ष से आत्मीयतापूर्ण मुलाकात करते हुए कहा कि सक्ती नगर पालिका क्षेत्र जिले का मुख्यालय है तथा नगर में शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, यही प्राथमिकता होनी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

इस दौरान शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं एवं प्रशासन और नगर पालिका के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल और कलेक्टर जयश्री जैन की यह मुलाकात सक्ती शहर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!