अकलतरा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा कु. ममता बंजारे ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है.








छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कु. ममता बंजारे ने जांजगीर सेक्टर का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहद शानदार और दमदार प्रदर्शन किया. अपनी फुर्ती और बेहतरीन खेल कौशल से सभी को प्रभावित करते हुए ममता ने विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित कर लिया है.
यह ममता के लिए गौरव का दूसरा अवसर है. गत वर्ष भी उन्होंने विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था और इस वर्ष भी अपनी मेहनत से उन्होंने यह उपलब्धि दोहराई है.
अब कु. ममता बंजारे आगामी 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक नागालैंड विश्वविद्यालय, नागालैंड में आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी.
इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्था संचालक डॉ. जय कुमार जैन, प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह, क्रीड़ा प्रभारी राहुल राठौर एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने कु. ममता बंजारे को हृदय से बधाई दी है और विश्वास व्यक्त किया है कि वे इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे के चरण के लिए चयनित होंगी.


