जांजगीर-चाम्पा. सायबर थाना की पुलिस ने शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 4 महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सभी आरोपी, राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं.








दरअसल, सायबर क्राइम पोर्टल में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराया कि शादी कराने के नाम पर 6 लाख 65 हजार की ठगी की है. इस पर पुलिस ने जांच की तो आरोपियों के राजनांदगांव के होने की बात सामने आई. इसके बाद, पुलिस टीम ने राजनांदगांव से 4 महिला समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की. आरोपी महिला भूमिका रंगारी, पहले एक मैरिज ब्यूरो में काम करती थी. वहां से छोड़ने के बाद फर्जी संस्था का संचालन करने लगी और मोब्यायाइल से बात कर लोगों को शादी के नाम पर फंसाती थी. हालांकि, महिला समेत गिरोह अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है.



