







भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओं” अभियान व पदयात्रा, रैली का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 अक्टूबर रायगढ़ में आयोजित इस रैली में छ. ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल शामिल होंगे। यह रैली प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होगी, अंत में जाकर सभा के रूप में परिवर्तित होगी। इस रैली में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण व जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।



