जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में शराब पीने के बाद पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लिनिक के संचालक जोहित खरे की मौत हो गई है. पामगढ़ में 4 लोगों ने शराब पी थी, फिर 2 लोगों की तबियत बिगड़ गई. बाद में, दोनों को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान सिम्स में पार्षद रामखिलावन जांगड़े और अपोलो में जोहित खरे की मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस हरकत में आई है और मौके पर शराब पीने वाले अन्य 2 लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, बिलासपुर के अस्पताल में दोनों मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद दोनों की मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले में जांच की जा रही है.








आपको बता दें, जिले में पहले भी इस तरह से घटना हो सकी है, जब रंजिशवश शराब में जहर मिलाया गया था. पामगढ़ की घटना में भी इसी तरह की आशंका है और इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है.