जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गणेश विसर्जन एवं जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS एवं SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की है.








पुलिस के मुताबिक, पहरिया गांव में गणेश विसर्जन के दौरान आरोपियों ने जातिगत गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चोट पहुंचाई थी. इसी तरह से कोरबी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गई थी. मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.
जांच के दौरान बलौदा पुलिस ने जातिगत गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले आरोपी उकेश साहू, रामेश्वर साहू, नितेश बरेठ, प्रभाकर यादव, अनुपम यादव, भुवनेश्वर लाल बरेठ, सुपेत दास मानिकपुरी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



