Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

बिलासपुर. विश्व मधुमेह दिवस 2026 के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के मुख्यालय बिलासपुर में ब्लड शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया. “मधुमेह की समय पर पहचान” थीम पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को मधुमेह के प्रति जागरूक करना और नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर उपचार के महत्व को समझाना था. शिविर में कुल 332 कर्मचारियों की ब्लड शुगर सहित अन्य प्रमुख स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई.

 



कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र और निदेशक (तकनीकी-परियोजना एवं योजना) नृपेंद्र नाथ ने भी सहभागिता की. वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं जांच कराकर कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित जांच कराने का संदेश दिया.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

इस अवसर पर चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा ने मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधियों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श को आवश्यक बताया. उन्होंने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया.

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

एसईसीएल की इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों के बीच मधुमेह की समय पर पहचान, रोकथाम और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया. कंपनी ने निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई.

error: Content is protected !!