CG News : भाजपा किसान मोर्चा ने संभागीय प्रभारियों की घोषणा, सरगुजा की कमान इंजीनियर रवि पाण्डेय को सौंपी गई, किसान मितान गठन अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा किसान मितान गठन अभियान एवं किसान हितों से जुड़े कार्यक्रमों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी संभागों में संभागीय संयोजकों की नियुक्ति की गई है.

 



भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की सहमति से जारी नियुक्ति सूची में इंजीनियर रवि पाण्डेय को सरगुजा संभाग का संभागीय प्रभारी नियुक्त किया गया है.

गौरतलब है कि प्रदेशभर में चल रहे किसान मितान गठन अभियान में भी इंजीनियर रवि पाण्डेय सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. अपनी व्यक्तिगत आईडी के माध्यम से सर्वाधिक सदस्य बनाकर वे वर्तमान में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर चल रहे हैं. उनके इस संगठनात्मक योगदान को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पूर्व में इंजी. पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में 16222 सदस्य बनाकर ग़ैर सांसद और ग़ैर विधायक श्रेणी में प्रदेश में प्रथम स्थान में रह कर अपनी ज़मीनी पकड़ का प्रमाण दे चुके हैं. इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें सरगुजा संभाग के सभी मतदान केंद्रों में ‘किसान मितान गठन’ कार्यक्रम के संचालन एवं संगठनात्मक समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा हर मतदान केंद्र में गठन करेगा 'किसान मितान', पार्टी ने सम्भाग प्रभारी बनाए... देखिए सूची... इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी...

नियुक्ति की घोषणा प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ राकेश तिवारी द्वारा जारी सूची में सरगुजा संभाग के लिए इंजी. रवि पाण्डेय , बिलासपुर संभाग के लिए इंजी. आनंद प्रकाश मिरी, दुर्ग संभाग के लिए अविरल सिंह , रायपुर संभाग के लिए राजेश साहू और बस्तर संभाग के लिए देवेन्द्र ठाकुर के नामों की घोषणा की गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breakilng : प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, सारागांव थाना में थे पदस्थ, SP ने आदेश जारी किया... शराब तस्कर को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप... SP ने कहा, 'जांच में तथ्य मिला तो होगी FIR, DSP करेंगी जांच'

इंजीनियर रवि पाण्डेय की नियुक्ति से सरगुजा संभाग में किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलने तथा किसान मितान गठन अभियान को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : पुलिस लाइन से थाना में भेजे गए 5 पुलिसकर्मी... SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!