जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 23 में महिला को बंधक बनाकर अज्ञात 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद अब पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी किया है और स्केच के आधार पर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में बनाई गई विशेष पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की पतासाजी की जा रही है. घटना के दौरान पीड़ित महिला ने भागते हुए एक बदमाश का नकाब को खींच लिया था, जिसके आधार पर स्केच तैयार किया गया है.








एसपी विजय पांडेय ने कहा कि 3 दिन पहले 2 बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर एक महिला से मारपीट कर 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी की पहचान के लिए एक आरोपी का स्केच तैयार कर उसे जारी किया गया है. अगर जल्द ही बदमाशों के बारे में पता नहीं चलता है तो इनाम की भी घोषणा की जाएगी.
