जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सायबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप हैक कर 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी अब्दुल अजीज को गिरफ्तार किया है. केरल से आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल, बैंक खाता को जब्त किया एवं खाता को सीज कराया गया है. आरोपी ने ठगी के कुछ रुपये खर्च किए हैं.








पुलिस के मुताबिक, नैला स्टेशन रोड निवासी राजेश कुमार थवाईत ने बताया कि उसके व्हाट्सएप में शादी का निमंत्रण कार्ड APK फाइल आया था. डाउनलोड करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया था और उसके SBI खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए थे. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, सायबर थाना पुलिस ने NCRP पोर्टल के माध्यम बैंक खाते के आधार पर 98 हजार की ठगी करने वाले आरोपी अब्दुल अजीज को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



